मुंह के छालों का घरेलू इलाज|Muh Ke Chalo Ka Gharelu Upay



Muh Ke Chalo Ka Gharelu Upay


गर्मियों के मौसम में मुंह में छालों का हो जाना एक आम बात है लेकिन इनके होने पर रोगी को बहुत कष्ट उठाना पड़ता है।कई बार तो इन छालों का कष्ट इतना ज्यादा हो जाता है की इंसान ना तो ढंग से खा पाता है और ना ही बोल पाता है।ये छाले दिखने में सफेद वा आजू बाजु से लाल होते हैं।आयुर्वेद में मुंह के छालों की इस समस्या को मुखपाक भी कहा जाता है।मुंह के ये छाले अत्यधिक तीखा खाने से,पेट की खराबी अथवा कब्ज होने पर हो जाते हैं।कई लोग तो मुंह के छालों से हर थोड़े दिन में परेशान हो जाते हैं वो इनका सही से इलाज नहीं करते हैं जिसके कारण यह समस्या बार बार होती है लेकिन आज हम आपको Muh Ke Chalo Ka Gharelu Upay बताने वाले हैं जिनका उपयोग करके आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।


मुंह के छालों के प्रकार (types of mouth ulcers)


माइनर - ये छाले छोटे होते हैं और इनमे दर्द भी ज्यादा नहीं होता है अन्य छालों की तुलना में ये जल्दी ठीक हो जाते हैं।

मेजर - इस तरह के छाले बड़े व गहरे होते हैं। इनसे ठीक होने में काफ़ी समय लग जाता हैं और ठीक होने के बाद भी ये अपना निशान छोड़ देते हैं। ये छाले मुंह के कई हिस्सों में एक साथ हो जाते हैं जिनसे रोगी को काफ़ी तकलीफ उठानी पडती है।


मुंह में छाले का कारण (causes of mouth ulcers)


मुंह में छाले पित्तदोष के असंतुलन के कारण पड़ते हैं। इसके अलावा भी मुंह में छाले पड़ने के कई कारण हो सकते हैं-

  • पेट की खराबी या कब्ज का होना।
  • पाचनतंत्र का ख़राब होना।
  • दांतों को कड़क बाल वाले ब्रश से साफ करना या फिर brush करते समय गलती से गाल का काट जाना।
  • अत्यधिक खट्टी चीजों का सेवन करना।
  • सीलिएक नामक आंत्र विकार का होना इसमें व्यक्ति को ग्लूटेन के प्रति संवेदनशीलता होती है।
  • शरीर में हार्मोन का बदलाव।
  • अत्यधिक मिर्च मसालेदार एवं तले- भुने भोजन का सेवन भी इसके लिए जिम्मेदार होता है, क्योंकि अगर पेट की क्रिया सही नहीं है तो उसकी प्रतिक्रिया मुंह के छालों में प्रकट हो सकती है।
  • शरीर में इम्युनिटी पावर का कमजोर होना।
  • अत्यधिक चाय वा काफ़ी का सेवन करना।


मुंह के छालों से बचने के उपाय (ways to avoid mouth ulcers)


मुंह के छालों से बचने के लिए अपने रोजमर्रा के भोजन और lifestyle में बदलाव लाने के बहुत जरुरत होती है - 

  • दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे दही, मक्खन, पनीर और दूध को अधिक खाएं ताकि शरीर में विटामिन - बी की कमी ना हो जो की मुंह के छालों का एक कारण है।
  • भोजन के साथ सलाद में कच्चे प्याज़ का सेवन जरूर करें।
  • मिर्च एवं अत्यधिक मसालों वाले खानों से परहेज करें।
  • विटामिन- सी युक्त फलों का सेवन करें।
  • कब्ज की समस्या से बचाव करें इसलिए अपने भोजन में रेशेदार फलों एवं सब्जियों को शामिल करें।
  • ग्रीन - टी का सेवन करें।
  • रोजाना 7-8 गिलास पानी पियें।
  • मुंह की सफाई पर विशेष ध्यान दें।
  • दांतो की सफाई करने के लिए नरम व सॉफ्ट टूथब्रश का उपयोग करें।


मुंह के छालों का घरेलू इलाज ( home remedies for mouth ulcers)


मुंह के छालों का भी घरेलू उपाय मौजूद है जिनका उपयोग करके आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। कभी -कभी मुंह के छाले पीछा नहीं छोड़ते हैं बार - बार होते हैं इसलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताने वाले हैं जिनका उपयोग करके आप मुंह के छालों से छुटकारा पा सकते हैं।

1. नारियल का दूध - मुंह में छाले होने पर आप नारियल के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए 1 चम्मच नारियल के दूध में थोड़ी सी हल्दी मिला लें और छालों वाले हिस्से में दिन में 3-4 बार मसाज करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही आराम मिलेगा।इसके अलावा आप नारियल के दूध से कुल्ला भी कर सकते हैं।

2. मुंह के छालों का घरेलू इलाज है कत्था - कत्था मुंह के छालों के लिए बेहद उपयोगी होता है।इसके लिए कत्थे में मुलहेठी का चूर्ण और शहद मिलाकर छालों पर लगा लें इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। इसके अलावा आप अमरुद की मुलायम पत्तियों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबा सकते हैं।


Muh Ke Chalo Ka Gharelu Upay


3.बेकिंग सोडा का उपयोग - अगर आपके मुंह में कोई खट्टी चीज जैसे नींबू,संतरा खाने से छाले पड़ गए हैं तो ऐसे में आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और छाले में लगाएं। दिन में यह प्रक्रिया 3-4 बार करें।

नोट -: बेकिंग सोडा लगाने से थोड़ी जलन हो सकती है इसलिए इसको थोड़ा ध्यान से प्रयोग करें।

4.गेंदे की पत्तियाँ - मुंह के छालों के लिए गेंदे की पत्तियों को धोकर साफ कर लें। फिर इन पत्तियों को थोड़ा - थोड़ा मुंह में रखकर 5 से 10 मिनट तक चबाएँ और चबाते वक्त मुंह में चारों तरफ घुमाएं फिर थूक दें।इससे मुंह के छालों से तो आराम मिलेगा और साथ ही मसूड़ों के संक्रमण से भी राहत मिलेगी।

5.एलोवेरा - एलोवेरा का उपयोग भी मुंह के छालों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है और यह एक नेचुरल तरीका भी है।एलोवेरा gel को छालों पर लगाएं इससे छाले जल्दी खत्म हो जाते हैं क्योंकि इसमें antibacterial property होती है जो सारे बैक्टीरिया को ख़त्म कर देती है।

6.नमक का उपयोग - नमक का उपयोग मुंह के छालों को दूर करने का सबसे आसान तरीका है और यह सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है।नमक से मुंह के छालों को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में नमक मिला लें और फिर इस पानी को मुंह में भरकर कुल्ला करें। इससे आपको थोड़ी जलन जरूर होगी पर आपके मुंह के छाले दूर हो जायेंगे।

7. हरी धनिया - धनिया की पत्ती भी मुंह के छाले में बहुत आराम देती है। इसके लिए धनिये की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें और इसको कॉटन में लेकर छाले में लगाएं इससे मुंह के छालों की समस्या समाप्त हो जाएगी।

8.दही का उपाय - मुंह के छालों के लिए दही एक रामबाण औषधि है, इसके लिए थोड़ा सा दही लेकर छालों पर मलें इससे मुंह के छाले जल्दी समाप्त हो जायेंगे।

9. कुछ अन्य उपाय -

  • हमेशा मुलायम ब्रश का प्रयोग करें।
  • गुटखा, तम्बाकू का सेवन बंद कर दें।
  • मुंह के छाले होने पर सादा खाना खाएं।
  • अत्यधिक पानी पियें।
  • हमेशा मुलायम ब्रश का उपयोग करें।
  • आप B काम्प्लेक्स दवा भी ले सकते हैं।

इन सभी उपायों को करके आप मुंह के छाले का इलाज घर पर कर सकते हैं लेकिन आपकी समस्या ज्यादा समय से बनी हुई है और तकलीफ कम नहीं हो रही है तो एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएँ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ