गुनगुना पानी पीने के फायदे|Gunguna Pani Pine Ke Fayde


Gunguna Pani Pine Ke Fayde


पानी हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है।अच्छी health के लिए कम से कम दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।लेकिन ठंढ की बजाय गुनगुना पानी पीने के ज्यादा फायदे हैं।अगर दिन में 3 से 4 बार गुनगुना पानी पीने की आदत डाल ली जाये तो आप खुद को कई सारी बीमारियों से बचा सकते हैं।कई research में इस बात का खुलासा भी हुआ है की गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमे जहरीले तत्व बाहर आ जाते हैं और साथ ही कब्ज वा पेट से सम्बंधित कई रोग भी ठीक हो जाते हैं।गर्म पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है की यह वजन घटाने में काफ़ी मददगार साबित होता है।आजकल हमारे घरों में फ्रीज रखने का कुप्रचलन चल रहा है और उससे भी बहुत ख़तरनाक है फ्रीज से ठंढे पानी को निकालकर पीना, फ्रीज का ठंढा पानी पित्ताशय के लिए बहुत हानिकारक होता है। हमारे body का तापमान 98.6 सेल्सियस होता है उसके हिसाब से हमारे शरीर के लिए 20-22 डिग्री तापमान का पानी उपयुक्त है। इसलिए जितना हो सके गुनगुने पानी को पीने की आदत डाल लें। इसलिए आज हम आपको Gunguna Pani Pine Ke Fayde के बारे में बताने वाले Upay


गुनगुना पानी क्यों पीना चाहिए?(why should you drink lukewarm water?)


मेडिकल साइंस के अनुसार रोज सुबह खाली पेट, खाना खाने के कुछ समय बाद और रात को सोते समय गुनगुने पानी का सेवन करने से कब्ज और पेट से सम्बंधित तमाम समस्याएं दूर रहती हैं।

गुनगुने पानी को पीने से शरीर के तमाम विषैले तत्व बाहर निकल आते हैं। इसलिए रोजाना दिन में 3 से 4 बार गुनगुने पानी का सेवन अवश्य करें इससे शरीर स्वस्थ रहता है और त्वचा चमकदार बनती है।


गुनगुना पानी पीने के फायदे (benefits of drinking lukewarm water)


1.मोटापा कंट्रोल करे - अगर आप हमेशा मोटापे से परेशान रहते हैं, dieting और exercise का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा तो आप खाली पेट सुबह गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें। इसके अलावा अगर आप गुनगुने पानी में नीबू और शहद मिलाकर पिएंगे तो आपका वजन तुरंत कम होना शुरू हो जायेगा। लेकिन आपको नींबू और शहद नहीं पसंद है तो आप एक गिलास सादा गर्म पानी पी सकते हैं।गुनगुना पानी शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटा देता है और आपका शरीर slim होने लगता है।

2.चेहरे की झुर्रियों को कम करे-  उल्टा - सीधा खाने खाने से हमारे शरीर के अंदर toxic substances जम जाते हैं और ये शरीर को कमजोर बना देते हैं। इससे बुढ़ापा जल्दी आने लगता है इस समस्या से निपटने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करें। यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करके पेट को साफ रखता है।

3.पाचन क्रिया दुरुस्त रक्खे - अगर आप खाने खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीते हैं तो इससे गैस की समस्या नहीं होती है, और ऐसा करने से खाना जल्दी पच जाता है।गुनगुना पानी पीने से पेट हल्का रहता है और पाचन क्रिया अच्छी रहती है।लेकिन ध्यान रहे खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।


Gunguna Pani Pine Ke Fayde


4.वजन कम करता है - गुनगुना पानी वजन कम करने में काफ़ी मददगार होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें।गुनगुना पानी आपको बिना किसी exercise के फिट भी रखेगा। बस आप रोजाना सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पियें।

5.स्किन को ग्लो करता है - किसी भी प्रकार की त्वचा से सम्बंधित समस्या हो अथवा चेहरे पर natural glow लाना हो,तो गर्म पानी इसका बेहतरीन उपाय है।इसलिए रोज सुबह उठकर गर्म पानी पीना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी त्वचा से सम्बंधित प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी।

6. बॉडी को डिटॉक्स करे - गुनगुना पानी पीने से बॉडी को detox करने में काफ़ी मदद मिलती है और यह शरीर से सारी अशुद्धियों को बहुत आसानी से निकाल देता है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है जिससे शरीर में पसीना आने लगता है और इसी पसीने के माध्यम से शरीर की सारी अशुद्धियां बाहर आ जाती हैं।

7.नाक और गले की समस्या में आराम - अगर आपको सांस लेने व खाने में कोई परेशानी हो रही है और नाक और गले में दिक्कत है तो इन सबसे बचने के लिए गुनगुना पानी जरूर पियें और तक हो सके तो गुनगुने पानी से गरारे करें।

8.खून को साफ करता है - गर्म पानी पीने से शरीर के सारे विषैले toxin मूत्र मार्ग और पसीने के रास्ते बाहर निकल जाते हैं इसी के साथ यह रक्त को शुद्ध भी कर देता है।

9.जोड़ों के दर्द को दूर करे- गुनगुना पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और साथ ही जोड़ों के दर्द को भी कम करता है हमारे शरीर का लगभग 80 से 90 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है इसलिए पानी से मास्पेसियों की ऐंठन भी दूर हो जाती है।

10.ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है - गर्म पानी पीने से हमारी रक्त वाहिकायें उत्तेजित होती हैं जिससे परीसंचरण में अच्छा सुधार होता है।सर्दियों के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है क्योंकि नसें ठंढ की वजह से संकुचित हो जाती हैं। इसे में गर्म पानी blood flow को बेहतर बनाने में काफ़ी फायदेमंद होता है।

11.तनाव होता है कम - गुनगुना पानी पीने से stress भी कम होता है क्योंकि इसको पीने से हमारा नर्वस सिस्टम अच्छी तरह से काम करता है। इससे चिंता कम होती है।गुनगुना पानी शरीर से toxic elements को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे शरीर चुस्त - दुरुस्त रहता है।

और भी पढ़ें......मुंह के छालों का घरेलू इलाज|Muh Ke Chalo Ka Gharelu Upay


गुनगुना पानी पीने के अन्य फायदे -


  • गुनगुने पानी का इस्तेमाल अगर आप प्रतिदिन करते हैं तो आप अत्यधिक तरोताजा महसूस करेंगे।
  • गुर्दे के सेहत को अच्छी बनाये रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार गुनगुना पानी अवश्य पीना चाहिए।
  • गुनगुना पानी पीने से कमर दर्द,पेट दर्द और पीरियड में होने वाले ऐंठन से भी राहत मिलती है।
  • रोजाना नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है जिससे शरीर का endocrine system अच्छा रहता है।
  • रोजाना गुनगुना पानी पीने से गले का कफ निकल जाता है इससे अस्थमा की प्रॉब्लम कंट्रोल होती है।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ