सफेद दाग का घरेलू इलाज|Safed Daag Ka Gharelu Ilaaj


Safed Daag Ka Gharelu Ilaaj


शरीर में सफेद दाग का होना त्वचा का एक क्रियाशील विकार है। सफेद दाग को अंग्रेजी में leucoderma भी कहा जाता है तथा कुछ लोग इसको कुष्ठ रोग भी कहते हैं।यह कोई छूत का रोग नहीं है,बल्कि त्वचा के melanin नामक तत्व के नष्ट हो जाने पर उस स्थान की त्वचा सफेद पड़ जाती है जिससे त्वचा के रंग में सफेद चकते पड़ जाते हैं।यह शरीर के जिस किसी भी हिस्से में होता है उसी जगह  सफेद रंग के दाग बनने शुरू हो जाते हैं। धीरे - धीरे ऐ दाग बढ़ने लगते हैं।भारत में करीब 2 फीसदी आबादी इस समस्या से ग्रस्त है इसलिए आज हम आपको Safed Daag Ka Gharelu Ilaaj के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

समाज में यह धारणा बन गई है की यह एक कुष्ठ रोग है लेकिन यह बात हम आपको अच्छी तरह से बता दें की सफेद दाग का होना कोई कुष्ठ रोग नहीं है। सफेद दाग का मुख्य कारण होता है जलने या चोट लगना, कैल्शियम की कमी,खून में खराबी,विपरीत भोजन की वजह, पेट में गैस की समस्या आदि।सफेद दाग छोटे बच्चों को भी हो सकते हैं। इस रोग का उपचार आयुर्वेद में उपलब्ध है।आयुर्वेद के अनुसार यह रोग पित्तदोष के कारण होता है तो चलिए बिना देरी किये इस रोग के उपाय के बारे में जानते हैं।


सफेद दाग का घरेलू उपाय (home remedy for white spots)


1. सफेद दाग में फायदेमंद हल्दी और सरसों का तेल - अगर आप सफेद दाग को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए हल्दी और सरसों का तेल एक अच्छा उपाय है। इसके लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर लें और अब इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को सफेद दाग से प्रभावित चकतों वाली जगह पर लगाएं और फिर 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें उसके बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें।ऐसा दिन में 4 बार जरूर करें ऐसा करने से आपको बहुत आराम मिलेगा।

2. नारियल का तेल - नारियल के तेल में emollient गुण होते हैं जो सफेद दाग को दूर करते हैं।नारियल का तेल त्वचा में मेलानोसाइट्स का उत्पादन करने में मदद करता है, परिणामस्वरुप आपकी त्वचा बेहतर होने लगती है। इसके लिए आपको कुछ सप्ताह तक नारियल के तेल को रोजाना दिन में 3 से 4 बार प्रभावित क्षेत्र पर लगाना है। नारियल के तेल का कोई side effects नहीं होता है।

3.नीम की पत्ती और शहद से इलाज - नीम की पत्ती भी सफेद दाग में रामबाण का काम करती है। इसके लिए नीम की ताजी कोमल पत्ती का पेस्ट बना लें और एक छलनी से रस को निकाल लें। अब एक बड़े चम्मच नीम के रस में 1 चम्मच शहद मिला लें और इसको दिन में 3 बार सेवन करें। ऐसा करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

4.बथुआ सफेद दाग में फायदेमंद - सफेद दाग से प्रभावित    व्यक्ति को बथुआ की सब्जी और दाल खाना चाहिए।इसके लिए बथुआ को उबाल लें और सफेद दाग से प्रभावित जगह को बथुऐ पानी से धोयें।इसके अलावा बथुऐ का 2 कप रस निकालकर इसमें आधा कप तिल का तेल मिला लें ।जब सिर्फ तेल रह जाये तो तेल को निकालकर एक शीशी में भर लें। इसको रोजाना सफेद दाग वाली जगह पर लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा।

5.एलोवेरा जेल से सफेद दाग का इलाज - एलोवेरा की पत्तियों के अंदर से gel को निकाल लें और इसे सफेद दाग से प्रभावित जगह पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। सूखने के बाद इसको ठंढे पानी से धो लें। रोजाना दिन में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल करें। सफेद दाग में एलोवेरा का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है।


Safed Daag Ka Gharelu Ilaaj


6.सफेद दाग में लाभकारी है अखरोट - 2 चम्मच अखरोट का पाउडर लें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को white spots पर लगाकर  15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।इस नुस्खे को दिन में 2 से 3 बार प्रयोग करें।

7.सफेद दाग में फायदेमंद मूली का बीज - मूली के बीज को कच्चा खाया जाता है और इसका इस्तेमाल सलाद , करी, अचार व सूप में किया जाता है।मूली के पत्ते, फल और फूल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं तथा मूली के बीज सफेद दाग के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।इसके लिए 35 से 40 ग्राम मूली के बीज को रात भर के लिए पानी में भिगो दें।उसके बाद अगली सुबह मूली के बीज को पानी से निकाल लें और मिक्सी में डाल दें। उसके बाद इसमें 2 चम्मच सिरका डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और 2 घंटे बाद पानी से धो दें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

8.सफेद दाग में लाभकारी है अदरक - अगर आपको सफेद दाग है तो आप रोजाना अदरक का जूस पियें अथवा अदरक के टुकड़े को खाली पेट चबाएं। इसके अलावा अगर आप अदरक को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाते हैं तो भी इससे लाभ मिलेगा।


सफेद दाग के अन्य उपाय - 


  • रात को सोते समय ताँबे के बर्तन में पानी भर दें, सुबह उठकर उसको पीने से लाभ होता है।
  • पानी में भीगी हुई उड़द की दाल पीसकर सफेद दाग पर चार माह तक लगाएं दाग ठीक हो जायेगा।
  • सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करके प्रभावित 
  • जगह पर लगाएं लाभ होगा और दाग धीरे - धीरे कम हो जाएगा।
  • तुलसी के पत्तों को नींबू के रस के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा पर melanin का उत्पादन बढ़ता है जिससे सफेद दाग खत्म होने लगते हैं।
  • गर्म दूध में पीसी हुई हल्दी डालकर दिन में कम से कम दो बार पियें। ऐसा लगभग 5 महीने तक करें इससे सफेद दाग से मुक्ति मिलेगी।


सावधानी और बचाव - 


  • क्रीम, पाउडर और साबुन इन चीजों से परहेज करें।
  • सुबह के समय आधा घंटा धूप में बैठें।
  • अदरक के जूस का सेवन करें, यह रक्त संचार बढ़ाता है और शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
  • ध्यान देना और छाछ पीना लाभदायक होता है।
  • आयरन युक्ति पदार्थ जैसे अनाज, फलीदार सब्जियाँ, दाल आदि का सेवन करें।
  • करेले की सब्जी का सेवन अधिक करें।
  • किसी भी प्रकार का तनाव ना लें।

और भी पढ़ें......लीची खाने के फायदे|Litchi Khane Ke Fayde


आपको यह लेख कैसा लगा?कमैंट्स में जरूर बतायें।अगर आपके पास इसके बारे में कुछ अनुभव और विचार हों तो वो भी मुझे बतायें,धन्यवाद।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ