सुबह घूमने के फायदे|Subah Ghumne Ke Fayde



Subah Ghumne Ke Fayde


आप ये जानकर हैरान हो जायेंगे की सिर्फ एक घंटे की morning walk आपके अंदर ताजगी भर देगी।क्या आप भी सुबह पैदल सैर पर निकलते हैं?अगर नहीं तो जाना शुरू कर दीजिये।सुबह सैर करने से जीवन शैली से सम्बंधित कई बीमारियों से बचा जा सकता है इसके अलावा अगर आप सुबह - सुबह घूमने निकलते हैं तो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।सुबह की सैर बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक शारीरिक गतिविधियों में से एक होती है क्योंकि चलने के लिए किसी विशेष कौशल या उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है।सुबह की सैर न सिर्फ आपको दिनभर तरोताजा बनाये रखती है बल्कि ये आपको कई बीमारियों से लड़ने में शक्ति भी प्रदान करती है। सुबह मात्र आधे घंटे घूमना jym में घंटों पसीना बहाने से भी ज्यादा फायदेमंद होता है इसलिए आज हम आपको Subah Ghumne Ke Fayde के बारे में बताने वाले हैं।

मॉर्निंग वॉक आपके दिन को शुरू करने का सबसे बेस्ट तरीका है और आपतो जानते ही होंगे की अगर दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो आप सारा दिन अच्छा जाता है और आपको बहुत सारे health benefits भी मिलते हैं। तो आइये सुबह घूमने के फायदे के बारे में हम जानें।


सुबह उठकर घूमने के 13 बेहतरीन फायदे (13 great benefits of walking in the morning)


1. तनाव से मिलता है छुटकारा - अगर आप डिप्रेशन या मानसिक तनाव के शिकार हैं तो आपको रोजाना सुबह  उठकर हल्की धूप में घूमना चाहिए। इससे आपके शरीर को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा और साथ ही मिलने वाली हल्की धूप आपको depression से बचाएगी।

2.वजन कम होता है - सुबह उठकर पैदल चलने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है और बॉडी शेप होती है। अगर आप अपनी जांघो एवं कूल्हों के बीच में शेप लाना चाहते हैं तो नियमित morning walk से अच्छा कुछ भी नहीं है।सुबह घूमने से शरीर की लगभग 200 कैलोरी कम होती है जो आपके वजन को कम करने का एक अच्छा विकल्प है।

3. याददाश्त में वृद्धि होती है - आपकी उम्र जैसे - जैसे बढ़ती है वैसे ही आपके याददाश्त में कमी होने लगती है ऐसे में रोजाना सुबह उठकर घूमने से आपकी स्मरण शक्ति अच्छी बनी रहती है।इससे aljaimar जैसी बीमारियों का खतरा नहीं होता है।

4.कैंसर से बचाव - विशेषज्ञों का मानना है की cancer जैसी बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा ज्यादा सुस्त एवं व्यस्त जीवनशैली की वजह से भी हो सकता है।ऐसे में सुबह की सैर कई तरह के कैंसर को दूर करने में हमारी मदद करती है। नित्य सुबह उठकर घूमने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे हमारे शरीर को कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

5.शरीर ऊर्जावान रहता है - अगर आप खुद को ऊर्जावान बनाना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह घूमने की आदत डाल लेनी चाहिए।थकान और कमजोरी को दूर करने के साथ - साथ रोजाना मॉर्निंग वॉक से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है तथा शरीर में आक्सीजन की आपूर्ति पर्याप्त रूप से होती है।अतः शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाये रखने के लिए सुबह उठकर टहलना एक अच्छा विकल्प है।

6.फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है - अगर आप रोजाना सुबह उठकर घूमना पसंद करते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छी बात यह है की रोजाना 20 मिनट तक की गई मॉर्निंग वॉक आपके फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ा सकती है।सुबह की सैर आपके फेफड़ों को मजबूत करने का काम करती है जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और सांस लेने में आसानी होती है।फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए सुबह की सैर एक बेहतरीन विकल्प होती है।

Subah Ghumne Ke Fayde

7.इम्यून सिस्टम होता है मजबूत - रोजाना सुबह उठकर घूमने से शरीर का रक्त संचार अच्छा होता है जिसका सकारात्मक  प्रभाव हमारी प्रणाली पर पड़ता है। शरीर में रक्त का संचार सही होने से आक्सीजन की आपूर्ति में सुधार होता है और यही कारण है की प्रतिदिन 20 मिनट की गई सैर हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है।

8.मधुमेह से मिलता है छुटकारा - मधुमेह की बीमारी अनियंत्रित जीवनशैली से होने वाली आम बीमारियों में से एक है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह उठकर घूमने जाते हैं तो आप इस समस्या को कुछ हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार रोजाना 30 मिनट तक की गई मॉर्निंग वॉक ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है और diabetes से निजात दिलाती है

9.कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है - बहुत से लोगों को तो यह विश्वास ही नहीं होता है की मॉर्निंग वॉक का हमारे शरीर पर इतना गहरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि मॉर्निंग वॉक करने में एक्सरसाइज की तरह पसीना नहीं बहाना पड़ता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए सुबह की सैर एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। रोजाना नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

10.मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं - रोजाना सुबह उठकर घूमने से हमारे मसल्स की strength बढ़ती है। वॉकिंग करने से मसल्स टोन रहती है।इसलिए घंटो रोजाना एक्सरसाइज में पसीना बहाने से अच्छा है की नियमित से मॉर्निंग वॉक पर जाएं।

11.बनी रहती है त्वचा की चमक - त्वचा विशेषज्ञों का मानना है की जो व्यायाम रक्त संचार को बढ़ाते हैं वही चेहरे की चमक में भी इजाफा करते हैं अतः यहां पर मॉर्निंग वॉक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता हैं।सुबह की सैर से शरीर में रक्त संचार अच्छा होता है जिसके फलस्वरूप चेहरा चमकदार बना रहता है और चेहरे पर कील - मुंहासे नहीं होते हैं।

12. एजिंग से राहत मिलती है - मॉर्निंग वॉक को सबसे अच्छा anti aging उपचार माना जाता है। अक्सर देखा गया है की उम्र बढ़ने के साथ - साथ जोड़ों में और बदन में दर्द होता है तथा त्वचा की चमक भी खो जाती है। बढ़ती उम्र के इन लक्षणों को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका मॉर्निंग वॉक है।रोजाना सुबह घूमने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और साथ ही त्वचा में भी निखार आता है।

13.अच्छी नींद में बढ़ावा होता है - दिन भर का तनाव आपकी नींद को छीन लेता है इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आराम नहीं मिल पाता है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह टहलने के आदत डाल लेते हैं तो आप रात को अच्छी नींद पा सकते हैं अतः तनाव मुक्ति रहने और रात को अच्छी नींद पाने के लिए सुबह की सैर करना शुरू कर दें।

और भी पढ़ें......होठों का कालापन दूर कैसे करें|Hotho Ka Kalapan Kaise Dur करें

दोस्तों इस पोस्ट में हमने Subah Ghumne Ke Fayde के बारे में विस्तार से बताया है अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगे तो हमें कमैंट्स में जरुर बतायें , धन्यवाद।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ